बाढ़ प्रभावितों की मदद को पहुंची जमीअत की टीम

on

|

देहरादून। जमीअत उलेमा-ए-हिन्द ने देर रात भारी अतिवृष्टि से हुऐ जानी और माली नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये सरकार व जिला प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों की समुचित सहायता करने की मांग की है। मंगलवार को जमीअत जिला अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जमीअत से जुड़े कार्यक्रताओं ने परवल, भगत सिंह कॉलोनी, एमडीडीए डालनवाला, अधोईवाला आदि क्षेत्रों में पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना।

मन्नान कासमी ने कहा कि कल रात बादल फटने से सहस्त्रधारा और आसपास के इलाकों में भयानक तबाही हुई। कई मासूम जानें चली गईं और 500 से ज़्यादा घरों में पानी भर गया। परिवार अपने घर, सामान और अपनों को खोकर बेबस हैं। कहा कि जमीअत की टीम ने परवल, भगत सिंह कॉलोनी, एमडीडीए डालनवाला, अधोईवाला आदि क्षेत्रों में  पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना।

प्रभावितों के लिये भगत सिंह कॉलोनी, एमडीडीए डालनवाला व अधोईवाला में कैंप लगा कर भोजन-पानी आदि की व्यवस्था की गई है, ताके प्रभावितों को कुछ राहत पहुंचाई जा सके। कहा कि जमीअत की ओर से भरोसा दिया जाता है कि यथा सम्भव मदद हर ज़रूरतमंद तक पहुँचाई जाएगी। इस कठिन घड़ी में हमें मिलकर इंसानियत का फ़र्ज़ निभाना है।

इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष मास्टर अब्दुल सत्तार, नगर अध्यक्ष मुफ्ति अयाज़ अहमद, जिला उपाध्यक्ष मौलाना रागिब मजाहिरी, मौलाना उमर, नगर महासचिव मौलाना रागिब, मौलाना नदीम अहमद, मौहम्मद इकराम, जाकिर अंसारी, कारी फरहान मलिक, कारी मुकीम आलम, मौहम्मद शाह नज़र आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here