आप में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता

on

|

Jot Singh Bisht joined AAP

देहरादून। Jot Singh Bisht joined AAP आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद से सक्रिय होकर काम करना शुरू कर दिया और अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम भी शुरू कर दिया। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र को आप में शामिल कर लिया।

उन्होंने आज, कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त होकर आप पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ रहा है और केजरीवाल जी की नीतियों को लोग समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप पार्टी मजबूत होगी|

वहीं उनके सालों के तर्जुबे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है जिसपर सवार होना डूबने के समान है और जोत सिंह बिष्ट एक सुलझे नेता हैं जिनका प्रदेश के प्रति एक गहरा विजन है और उन्होंने आप पार्टी का दामन थामकर प्रदेश के लिए अपनी सोच उजागर की है।

उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी काम करने वाली पार्टी है और ऐसे लोग जो काम का विजन रखते हैं उन सभी का आप पार्टी में स्वागत है। कांग्रेस में सच्चे कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है जिसका कारण जोत सिंह जी का पार्टी को अलविदा कहना है।

उन्होंने कहा कि कल देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और जोत सिंह बिष्ट पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत होगा और इसके बाद वो मीडिया से रुबरु होंगे। उन्होंने जोत सिंह जी को पार्टी में शामिल होने पर बहुत शुभकामनाएं दी हैं।

जरा इसे भी पढ़े

उत्तराखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला समझौता : करण महारा
यूपी ने उत्तराखण्ड सरकार को किया अलकनंदा पर्यटक आवास गृह का हस्तांतरण
चारधाम एवं देवभूमि की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा फायदा होगा : महाराज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here