देवभूमि से चुनावी शंखनाद करेंगे खड़गे

on

|

देहरादून। Kharge will blow election trumpet from Devbhoomi कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे कल (आज) देवभूमि उत्तराखण्ड पहुंच रहें हैं। वह सुबह जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुचेगें, वहां से चौपर से पुलिस लाईन पर उनका स्वागत किया जाएगा और पुलिस लाईन से वह सीधे बन्नू स्कूल ग्राउण्ड देहरादून में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कांग्रेस में उत्साह देखा जा रहा है।

शनिवार को कांग्रेस भवन में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने एक मंच पर आ कर आम जन मानस और पार्टी कार्यक्रताओं से सम्मेलन में पहंचने की अपील की है, साथ ही राज्य व केंद्र सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदयाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, मीडिया प्रभारी डॉ. चयनिका उनियाल ने सामूहिक प्रेस वार्ता कर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दून आगमन पर जन सामान्य का आह्वाहन करते हुए उसमें प्रतिभाग करने का निवेदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह उत्तराखंड कांग्रेस का सौभाग्य है कि लोकसभा चुनाव के शंखनाद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चार धामों की भूमि उत्तराखंड को चुना। माहरा ने कहा की खड़गे की आवाज हर वंचित, शोषित, गरीब और मजलूम की आवाज है। आज जिस तरह से एनसीआरबी का डाटा सामने आया है वह अत्यंत चिंताजनक है। उसके द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार नौ हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिला अपराध के क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर है, जहां 1 वर्ष में 907 दुष्कर्म और 778 महिलाओ के अपहरण हो गए।

ऐसे में देश की जनता कांग्रेस के नेतृत्व की ओर आस भरी निगाहों से देख रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, मोहल्ले, कस्बे व गांव में रहने वाले बूथ स्तर के कार्यकर्ता को सीधे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से संवाद करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। आर्य ने कहा कि खड़गे का वृहद और दीर्घकालिक अनुभव है। प्रशासनिक अनुभव में भी वह अव्वल है और जो आज देश के हालात हैं उसमें जो संदेश वह देवभूमि से देंगे वह पूरे देश में जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की खड़गे न सिर्फ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैं बल्कि इंडिया एलायंस के भी अध्यक्ष हैं उनका यहां आना कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण है, मजदूरों को उत्पीड़नात्मक श्रम कानून से निजात चाहिए, किसानों को महंगाई से, महिलाओं को अत्याचार से।
रावत ने धामी सरकार की और से परेड ग्राउंड नहीं दिए जाने की भी निंदा की। कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती इसी में है की विपक्ष भी उतना ही मजबूत होना चाहिए जितना सत्ता पक्ष।

प्रीतम सिंह ने कहा की परेड ग्राउंड देहरादून का हृदय स्थल है जिसे शासन-प्रशासन ने कांग्रेस को देने से मना कर दिया जो की बेहद खतरनाक परिपाटी है, आने वाले दिनों में सत्ता पक्ष के नेता परेड ग्राउंड से संबोधित करेंगे। इस तरह का भेदभाव स्वीकार करने योग्य नहीं है। गणेश गोदियाल ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी का आगमन हम सबको गौरवांवित करने वाला पल है।

कार्यकर्ता में जोश और उत्साह नजर आ रहा है, उनका आगमन राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी चोट करेगा, गोदयाल ने खनन घोटाले पर बोलते हुए कहा कि कितनी शर्म की बात है कि उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के द्वारा हो रही खनन घोटाले की तुलना 2ळ स्पेक्ट्रम घोटाले से कर दी। आज इसे विडंबना ही कह सकते हैं कि सरकार को चाहे उद्यान घोटाला हो या खनन घोटाला हर जगह पर मुंह की खानी पड़ रही है। गोदियाल ने कहा कि खड़गे ना उम्मीद लोगों की उम्मीद बनकर आएं हैं।

प्रदीप टम्टा ने कहा कि राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई तक जो भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है उसमें पांच बिंदुओं पर बात हो रही है। युवा न्याय, महिला न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी का न्याय। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल व मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here