वकील निकला नशे का सौदागर, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

on

|

Lawyer turned drug dealer

देहरादून। Lawyer turned drug dealer एसटीएफ की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने रायपुर थाना क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे के वकील है। आरोपी के पास सेे बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां और नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

एसटीएफ के अनुसार आरोपी नशीले पदार्थाे को स्कूल और कॉलेज के छात्रों को बेचा करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम लाल प्रभात भारती है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि थोड़े समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में वो नशा तस्करी का ये काम करने लगा था। एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स को आरोपी के पास से प्रतिबंधिति 300 नशीली गोलियां और 772 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

आरोपी का रायपुर थाना क्षेत्र की एटीएस कॉलोनी में आलीशान मकान

एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने बताया कि आरोपी यूपी के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिले से नशे की गोलियां और इंजेक्शन मंगवाता था, जिसे वो देहरादून में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को बेचता था। आरोपी हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में वकालत भी करता है। आरोपी का रायपुर थाना क्षेत्र की एटीएस कॉलोनी में आलीशान मकान है।

एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने आरोपी के घर पर भी छापा मारा था। घर से भी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ मिले थे। आरोपी के पास से 20 हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई है, जो उसने नशीले पदार्थ बेचकर कमाई थी। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जरा इसे भी पढ़े

देह व्यापार में संलिप्त महिला व पुरूष गिरफ्तार
लेन-देन के विवाद में चली गोली, एक की मौत, तीन घायल
तीन शातिर महिला ठग चढ़ी पुलिस के हत्थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here