पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले शराब माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

on

|

पकड़ा गया आरोपी।

देहरादून। Man arrested for attacking journalist with intent to kill पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले शराब माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को  न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इन्दिरा नगर क्षेत्र में पत्रकार योगेश डिमरी व उनके साथियो के साथ मारपीट की घटना घटित होने व योगेश डिमरी के एम्स अस्पताल में उपचाराधीन होने की सूचना ऋषिकेश पुलिस को प्राप्त हुई।

घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने योगेश डिमरी व उनके परिचितों से सम्पर्क कर घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए तहरीर देने को कहा। वादी संदीप भण्डारी पुत्र दयाल सिंह भण्डारी निवासी 14 बीघा ने कोतवाली ऋषिकेश में घटना के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी कि सुनील गंजे ने उनके साथ मार पीट कर बेस बाल के डण्डे से जानलेवा हमला किया गया, जिसमे योगेश डिमरी को गम्भीर चोटें आयी।

लिखित तहरीर के आधार पर सुनील कुमार के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश में जान से मारने के प्रयास के धारा में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने घटना में शामिल सुनील कुमार पुत्र लाखन सिंह, निवासी गली नं. 2 इन्द्रानगर, थाना ऋषिकेश को तत्काल गिरफ्तार किया है। घटना के सभी पहलुओं की पुलिस विस्तृत विवेचना कर रही है। घटना में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्त्ता प्रकाश में आने पर उनके विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here