मनीष खंडूड़ी भाजपा मे शामिल

on

|

देहरादून। Manish Khanduri joins BJP उत्तराखण्ड कांग्रेस को बड़ा झटका देने के बाद मनीष खंडूड़ी ने शनिवार 9 मार्च को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मनीष खंडूड़ी को भाजपा की सदस्यता दिलाई, इससे पहले भाजपा ने मनीष खंडूड़ी को पार्टी में शामिल कराने की पूरी तैयारी कर ली थी, खंडूड़ी ने विगत दिवस (8 मार्च को) ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था, मनीष खंडूड़ी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद 24 घंटे के भीतर ही मनीष खंडूड़ी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जो इस बात को साबित करती है, कि मनीष पहले से ही भाजपा के सम्पर्क में थे। उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की मौजूदगी में मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मनीष खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे और उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी के भाई हैं। उधर बीते पांच साल से मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में काफी सक्रिय नेता के रूप में नजर आ रहे थे, 2024 के लिये कांग्रेस की और से तैयार किये गये पैनल में भी मनीष का नाम शामिल था, मगर शुक्रवार को अचानक ही मनीष ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया, तभी से राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि मनीष खंडूड़ी जल्द ही भाजपा में जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here