एमडीडीए 19 पत्रावलियों में दो करोड़ बीस लाख का शमन शुल्क आरोपित किया

on

|





MDDA Building

MDDA charged a mitigation fee of two crore twenty lakhs in 19 files

देहरादून MDDA charged a mitigation fee of two crore twenty lakhs in 19 files। पिछले कई दिनों से सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के जी-20 कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त  होने के बावजूद पूर्व  की भांति  शनिवार को भी प्राधिकरण कार्यालय में शमन कैम्प का आयोजन किया गया।

शमन कैंप में लगभग 25 से 30 आवेदकों द्वारा प्रतिभाग  किया गया।   एमडीडीए क्षेत्रांतर्गत आवासीय/गैर आवासीय वाद पत्रावलियों पर सुनवाई उपरांत उनसे संबंधित वादों का निस्तारण करते हुए 15 आवासीय एवं 04 गैर आवासीय अर्थात् कुल 19 पत्रावलियों में शमन शुल्क रु0 2,20,00,000/- (रूपये दो करोड़ बीस लाख) आरोपित किया गया।

मानचित्र शमन कैम्प में उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता/अधिशासी अभियंता/सहायक  अभियंता/अवर  अभियंता  एवं  वाद लिपिक उपस्थित रहे। इसी क्रम  में प्राधिकरण द्वारा लगातार  माह के प्रत्येक शनिवार को शमन कैंप का आयोजन किया जायेगा तथा  प्राधिकरण द्वारा भी अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने का प्रयास  किया जायेगा।








LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here