दरगाह मस्जिद में “महफ़िल ए किरात” का आयोजन

on

|

रूड़की। “Mehfil-e-Qirat” organized at Dargah Mosque हज़रत साबिर पाक के 756 वे उर्स की 11 वी शरीफ़ को रिवायत के अनुसार दरगाह मस्जिद में “महफिले किरात” का आयोजन बाद नमाज़ ईशा किया गया जिसमें देश भर से आये कुरान पाठ करने वाले हाफ़िज़ व कारी हज़रात ने शिरकत की।

अंतरराष्ट्रीय शायर व मेला उर्स कार्यक्रम समिति के संयोजक अफ़ज़ल मंगलोरी के निर्देशन में और शाह ख़ालिक़ अंज़र कुद्दुसी साबरी की सदारत में दिल्ली, अमरोहा, काशीपुर, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़, सहारनपुर, देवबंद, ज्वालापुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, सँभल, सहित पिरान कलियर व आस पास के हाफिजों ने बड़े खूबसूरत लहजे में तिलावत और किरात पेश की।

उर्स कमेटी के उपाध्यक्ष चेयरमैन अकबर खान,शहज़ाद खान, कोषाध्यक्ष रॉव इनाम साबरी, सदस्य रॉव ज़रदार साबरी,नईम सिद्दीकी एडवोकेट, इमरान देशभक्त, सयैद नाफिसुल हसन, संचालक रॉव वाजिद अली,इमाम हाफ़िज़ अब्दुल वाहिद, नयाब इमाम सऊद साबरी,हाफ़िज़ उस्मान नजीबाबाद, हाफ़िज़ मनाज़िर क़ादरी संभल, कारी मेंहदी हसन काशीपुर, हाफ़िज़ तौहीद मैनपुरी, कारी हमज़ा अमरोहा आदि ने तिलावत ए क़ुरआन की ।

आख़िर में उर्स कमेटी की तरफ से सभी को नक़द नज़राना और तबर्रुक पेश किया। उर्स कमेटी संयोजक शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने बताया कि कोई धनराधि इस आयोजन की लिए इस बार भी वक़्फ़ बोर्ड या दरगाह से नही ली गयी पिछले आठ सालों से उर्स कमेटी अपने स्तर पर महफ़िल ए किरात और मुशायरा आयोजित करती है। इस अवसर पर कारी सऊद,हाफिज शोएब हाजी समीर, अय्यूब हसन व अफ़ज़ल मंगलोरी ने नात व मनकबत पेश की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here