अमरीक गैंग के 02 सदस्यों की संपत्ति कुर्की की उद्घोषणा

on

|

देहरादून| members of Amrik Gang धोखाधड़ी के अभियोग मे फरार चल रहे अमरीक गैंग के 02 सदस्यों की संपत्ति कुर्की की उद्घोषणा करने ढोल नगाड़े के साथ हरियाणा पहुँची दून पुलिस पूर्व में अभियुक्तों के पुत्रों सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल, गैंग के 01 अन्य सदस्य का वारंट बी तामील किया जा चुका है, जिसे जल्द ही देहरादून लाया जाएगा|

थाना राजपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 76/24 धारा 420/406/467/468/471/120(b) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे|

अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहा थे, जिनके विरुद्ध पूर्व में मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्तगण के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ आज दिनाँक 28/07/24 को अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी 588 दुर्गा गार्डन जगाधरी रोड ,हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी, जनपद यमुनानगर, हरियाणा व अभियुक्त संजय गुप्ता पुत्र राकेश कुमार निवासी चोरिया गली जगाधरी शहर हाल, पता अमर विहार कॉलोनी जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा के आवास पर नोटिस तामीली कि कार्यवाही की गयी।

इस दौरान माननीय न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी के नोटिस को गवाहों के समक्ष अभियुक्तों के उपरोक्त आवासों में ढोल नगाड़ों के साथ ऊंची मुनादी कराई गई तथा अभियुक्तों के मकानों के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चौराहों पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा के नोटिस चस्पा किये गई। साथ ही मुनादी कर दोनो अभियुक्तों संजय गुप्ता व संजीव कुमार को दिनांक 28/07/2024 तक मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने तथा ऐसा न करने पर मा० न्यायालय की आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी उद्घोषणा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here