मंत्री जोशी ने मालसी में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, राहत सामग्री प्रदान की

on

|

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के राजपुर के निकट मालसी में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवार वालो की यथा स्थिति को देखते हुए राशन सामग्री सहित रोजमर्रा में इस्तेमाल में आने वाली आवश्यक राहत सामग्री भी प्रदान की और पीड़ित परिवार वालों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

साथ ही, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिला प्रशासन को आग की घटना से हुए पीड़ित परिवार के नुकसान का आंकलन कर संगीता देवी को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से भी पीड़ित परिवार वालो की मदद की जाएगी।

गौरतलब है कि शनिवार शाम को देहरादून के मालसी स्थित खालागाँव में संगीता देवी पत्नी सुखदेव के घर में आग लगने से घर रखा पूरा आग का सामान खाक हो गया था, जिसको देखते हुए मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय पार्षद सुंदर सिंह कोठाल की सूचना पर पीड़ित परिवार को मदद का हाथ बढ़ाया।

रोजमर्रा के सामान में आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी सहित बर्तन एवं बेड-बिस्तर प्रदान किए। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर आगे भी मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सुंदर सिंह कोठाल, मुकुल बगरीयाल, महानगर मंत्री सचिन कुमार, शुभम आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here