मोदी सरकार ने 1.5 लाख युवाओं के सपनों को चकनाचूर किया : कांग्रेस

on

|

देहरादून। Modi government shattered dreams of 1.5 lakh youth अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव प्रवीन डॉवर ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के जरिए, मोदी सरकार ने 1.5 लाख युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया, जिन्हें नियमित भर्ती के तहत कठिन मानसिक और शारीरिक परीक्षण के बाद सैन्य बलों में भर्ती होनी थी।

भाजपा ने करोड़ों युवाओं को धोखा दिया है, बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर है। 31 जनवरी को राहुल गांधी ने उनके लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए जय जवान अभियान शुरू किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 31 जनवरी 2024 को बिहार में राहुल गांधी की और से शुरू किए गए एक राष्ट्रव्यापी अभियान-जय जवान अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध के माध्यम से युवा न्याय सुनिश्चित करेगी।

यह अभियान 1.5 लाख युवाओं की दुर्दशा पर प्रकाश डालता है, जिन्हें कठोर चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद 2019 और 2022 के बीच एक नियमित भर्ती अभियान में हमारी 3 गौरवशाली सैन्य बलों-भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना में स्वीकार किया गया था, लेकिन उन्हें सारी प्रक्रियाओं के बाद भी भर्ती से वंचित कर दिया गया, क्योंकि मोदी सरकार ने अचानक सशस्त्र बलों पर अग्निपथ योजना थोप दी।

अग्निपथ योजना लागू होने पर 1.5 लाख युवाओं से क्रूरतापूर्वक छीनी गई नौकरियां वापस करें। सैन्य बलों के लिए पिछली भर्ती प्रणाली को बहाल करें। राष्ट्रव्यापी जय जवान अभियान 3 चरणों में आयोजित किया जा रहा है और 31 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 20 मार्च तक चलेगा। इस असवर पर कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कै. बलवीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, कर्नल आर. आर. नेगी, कर्नल मोहन सिंह रावत, कर्नल जे. बी. लोबो, गोपाल सिंह गडिया, बलवीर सिंह पंवार व विनीत अग्रहरी गुप्ता आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here