तुषार शाही और साइना रौतेला ने जीता मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड का खिताब

on

|

मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड के खिताब विजेता।

Mr and Miss Uttarakhand 2023

देहरादून। Mr and Miss Uttarakhand 2023 देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के सहयोग से हिमालयन बज ने आज देहरादून में मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2023 पेजेंट के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी करी। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के सभी जिलों के 28 लड़के और लड़कियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

पेजेंट के दौरान जज के रूप में मॉडल और मिस नॉर्थ इंडिया 2021 सुहाना लेटका, एथलीट और स्ट्रॉन्गमैन चैंपियनशिप विजेता अमन वोहरा और फैशन फोटोग्राफर सिद्धार्थ शंकर मौजूद रहे।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2023 का प्रतिष्ठित खिताब क्रमशः देहरादून के तुषार शाही और देहरादून की साइना रौतेला ने जीता। कोटद्वार की अंजलि आर्य और देहरादून के भरत लूथरा ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया|

वहीँ पौड़ी गढ़वाल की शिखा भारती और नैनीताल के अंशुल आर्य ने सेकेंड रनर-अप का खिताब हासिल किया। मॉडल ऑफ द ईयर 2023 का खिताब रुद्रपुर की राशि धीमान और देहरादून के अभिमन्यु बडोला को दिया गया।

पेजेंट के दौरान मुख्य खिताब के अलावा, विभिन्न उप-प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें गौरव भगत को मिस्टर टैलेंटेड, अनन्या केस्टवाल को मिस मल्टीमीडिया और यशस्वी पंवार को मिस मेलोडियस के खिताब से नवाजा गया।

इस अवसर पर बोलते हुए, देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की दीपा आर्या ने कहा, हिमालयन बज के सहयोग से मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2023 की मेजबानी करना हमारे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा।

इस प्रतियोगिता के जरिये उत्तराखंड के युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच प्रदान होगा, और हमें इसका एक अहम हिस्सा बनने पर बेहद गर्व है।

हिमालयन बज के अनिरुद्ध बडोला ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा, हमें मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2023 की मेजबानी करने पर बहुत खुशी है। प्रतियोगिता को प्रतिभागियों और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और मौजूद सभी ने इसको एक बड़ी सफलता बनाया।

कार्यक्रम का समापन विजेताओं द्वारा आयोजकों और जजों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड 2023 के माध्यम से राज्य के कई प्रतिभाशाली युवाओं को फैशन और मनोरंजन की दुनिया में प्रवेश करने का एक सुनहरा मौका मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here