उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणामः 10वीं में मुकुल व 12वीं में दीया रहे टॉपर

on

|

Mukul in 10th and Diya was the topper in 12th

देहरादून। Mukul in 10th and Diya was the topper in 12th उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। हाईस्कूल में सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार टिहरी के छात्र मुकुल सिलस्वाल ने टॉप किया है। मुकुल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में एसवीएमआईसी मायापुर हरिद्वार की छात्रा दीया राजपूत ने टॉप किया है। दीया ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में 77.74 फीदसी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 82.63 रहा। शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को बधाई दी है।

बागेश्वर के मंडलसेरा की छात्रा रबीना कोरंगा ने हाईस्कूल में उत्तराखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रबीना ने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। रबीना का प्रतिशत 98.40 रहा। उत्तराखंड में 2022 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बागेश्वर जनपद 87.05 फीसदी रिजल्ट के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

आज उत्तराखंड का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने सचिव नीता तिवारी और सभी अधिकारियों के बीच रामनगर के उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में रिजल्ट घोषित किया।

इस साल उत्तराखंड की 28 मार्च से 19 अप्रैल तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई थी। 1,333 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल के 1,29,778 व इंटर के 1,13,164 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

25 अप्रैल से 9 मई तक मूल्यांकन का कार्य किया गया था। जिसके बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारियों में जुट चुका था।

जरा इसे भी पढ़े

मोदी सरकार ने युग परिवर्तन के साथ नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया : जितेन्द्र सिंह
सचिवालय एवं विधानसभा को प्लास्टिक मुक्त बनाया जायेगा : सीएम
भूमि पेडनेकर ने बच्चों के साथ मनाया पर्यावरण दिवस का जश्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here