वरिष्ठ अधिवक्ता मूसा खान को मिला जस्टिस बीबी फातिमा अवार्ड

on

|

Musa Khan received the Justice Bibi Fatima Award

मौलवी बाकर अवार्ड टाइम्स विटनेस के संपादक अफरोज खान को

देहरादून | Musa Khan received the Justice Bibi Fatima Award भारत के सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला जस्टिस बीबी फातिमा के नाम से दिया जाने वाला इस वर्ष का अवार्ड उर्दू एडिटर्स एसोसिएशन की जानिब से नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता जनाब मूसा खान को दिया गया। जबकि स्वतंत्र सेनानी शहीद “मौलवी बाकर अवार्ड” अफरोज खान को दिया गया है।

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ईद के मौके पर उर्दू एडिटर एसोसिएशन एवं गोल्डन टाइम्स के तत्वाधान में ईद मिलन समारोह का आयोजन गोल्ड गोल्डन टाइम्स के हेड क्वार्टर पर आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के चुनिंदा लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रीय को की याद में दिए जाने वाले अवार्ड देकर सम्मानित किया गया

भारत के सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश जस्टिस बीबी फातिमा के नाम पर दिए जाने वाला जोकि न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रतिवर्ष दिया जाता है इस वर्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मूसा खान को प्रदान किया गया। उक्त एवार्ड वरिष्ठ पत्रकार डा. वी डी शर्मा एवम मो. शाह नजर के द्वारा संयुक्त रूप से जनाब मूसा खान को प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त एवार्ड उर्दू एडिटर्स एसोसिएशन द्वारा न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

स्वतंत्र सेनानी एवं रोजनामा उर्दू के संपादक मौलवी बाकर की याद में दिए जाने वाला अवार्ड टाइम्स विटनेस के संपादक फिरोज खान को प्रदान किया गया काबिले गौर है कि मौलवी बाकर के कलम से परेशान अंग्रेजों ने संपादक मौलवी बाकर को सजा-ए-मौत देते हुए तोप के गोलों से उड़ा कर शहीद कर दिया गया था इस प्रकार स्वतंत्र संग्राम में अपनी जान की कुर्बानी देकर मौलवी बाकर ने देश के स्वतंत्रता के लिए पहले शहीद पत्रकार होने का गौरव प्राप्त किया।

समारोह में उर्दू एडिटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं गोल्डन टाइम्स के संपादक डा.जमशेद उस्मानी, अशरफ हाशमी, अफरोज खान, फरजान उल्ला उस्मानी, जिशान अंसारी, वकार अब्बासी, अमानुल्ला उस्मानी, देवभूमि पत्रकार यूनियन के महानगर अध्यक्ष दीपक गुलानी आदि मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here