मसूरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही से बची दो युवकों की जान

on

|

घायलों को खाई से निकालते हुए।

Mussoorie police saved the lives of two youths

शादाब अली

मसूरी | Mussoorie police saved the lives of two youths कोतवाली मसूरी पुलिस टीम द्वारा कल देर रात अपनी तत्परता व सजगता से दो घायल युवको को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल उनकी जान बचाई गयी। मसूरी अंतर्गत हाथी पाव मोटर मार्ग के समीप नाग मंदिर से आगे कल देर रात साढ़े 11 बजे करीब दो युवक 300 मीटर गहरी खाई में गिर गए।

मसूरी कोतवाली रात्रि अधिकारी व कांस्टेबलो द्वारा दोनों घायल युवकों को अपनी पीठ पर लादकर खाई से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार कल शनिवार रात लगभग 11:34मिनट पर कोतवाली मसूरी को डायल 112 व कंट्रोल रूम द्वारा मसूरी से हाथी पाव मोटर मार्ग पर नाग मंदिर से आगे दो व्यक्तियों के खाई में गिरे होने की सूचना दी।

जिसपर कोतवाली के रात्रि अधिकारी द्वारा तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू उपकरण सहित अपनी टीम संग तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि उत्कृष्ट कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी बसंत विहार जनपद देहरादून और अमरजीत सिंह चौहान पुत्र रामदयाल चौहान निवासी मोहल्ला धर्माबाद थाना मदार,जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश 300 मीटर गहरी खाई में घायल अवस्था मे पड़े थे।

रेस्क्यू टीम द्वारा तुरंत उनको रेस्क्यू करते हुए उन्हें अपनी पीठ पर लादकर मुख्य सड़क तक लाया गया व अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा गंभीर रूप से घायल एक युवक को मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here