हर्ष फायरिंग में चाचा की गोली से भतीजे की मौत

on

|

गिरफ्तार किया गया आरोपी।

Nephew killed by uncle’s bullet in harsh firing

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल, कारतूस व खोखा राउंड बरामद

हरिद्वार। Nephew killed by uncle’s bullet in harsh firing थाना बुग्गावाला पर ग्राम टांडा हसनगढ में शादी समारोह में गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर परिजनों के सहयोग से घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया।

प्रकरण के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर थाना बुग्गावाला में आरोपी श्रवण के विरुद्ध गैर इरादगन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में शादी में बज रहे डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग करने से एक किशोर की मौत हो गई।। जिस व्यक्ति ने गोली चलाई थी, मृतक उसी का भतीजा था।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार देर रात बुग्गावाला क्षेत्र में एक परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था।

समारोह में डीजे पर बच्चे और अन्य लोग डांस कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में परमजीत सिंह पुत्र नीटू सिंह  (14) को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले में गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देश पर पुलिस टीम ने खेड़ी सिकोहपुर जाने वाले रास्ते से आरोपी श्रवण कुमार उर्फ पप्पू को घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल 9 एमएम, 5 जिंदा कारतूस व 01 खोखा राउंड के साथ गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here