निरंकारी मिशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर – Time Witness

on

|





रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

Nirankari Mission organized blood donation camp

देहरादून। Nirankari Mission organized blood donation camp संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य पर संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में निरंकारी त्संग भवन रेस्ट कैंप त्यागी रोड ब्रांच देहरादून जोन मसूरी पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया। मसूरी जॉन के जोनल इंचार्ज संत हरभजन सिंह व नरेश विरमानी ने मिशन की ओर से उनका स्वागत किया।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिस प्रकार से संत निरंकारी मिशन देश दुनिया में आध्यात्मिकता के साथ-साथ सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए बढ़चढ़ कर योगदान दे रहा है वह निश्चित रूप से सराहनीय कदम है चाहे वैश्विक महामारी कोरोना काल रहा हो चाहे कोई अन्य प्राकृतिक आपदाएं आप ही लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर संत निरंकारी मिशन ने अपना नाम गिनेस बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में अंकित करवाने का काम किया जो बड़ी उपलब्धि है।

वरिष्ठ आईएएस हरीश सेमवाल भी शिविर में पहुंचे और निरंकारी मिशन द्वारा सामाजिक कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों को रक्तदान के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर संत गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज, जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, संयोजक नरेश विरमानी, दयाल सिंह, संचालक मंजीत, दिलबर सिंह पंवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़े

अनिल वर्मा ने अपने जन्मदिन पर किया रिकॉर्ड 141वां रक्तदान
रक्तदान का कोई विकल्प नहीं : एसपी ट्रैफिक
सीएम धामी के जन्मदिवस पर आयोजित किया रक्तदान शिविर








LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here