माया कॉलेज ने 6185 मिलेट कुकीज बनाकर किए तीन लिम्का बुक का ऑफ रिकॉर्ड अटेम्प्ट

on

|

कुकीज तैयार करते हुए।

Off record attempt of three Limca books

देहरादून। Off record attempt of three Limca books माया ग्रुप ऑफ कॉलेजेस ने आज 1484 वैरायटी की कुकीज बनाने का रिकॉर्ड अटेंप्ट किया यह रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के साथ बनाया जा रहा है जिसमें 1484 वैरायटी की 6185 कुकीज 6 तरह के मोटे अनाज से छात्रों ने बनाई।

अधिक जानकारी देते हुए माया कॉलेज की प्रबंध निदेशक डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल ने बताया कि पिछले 6 महीने से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अंतर्गत 900 वैरायटी की कुकीज बनाने की तैयारी चल रही थी जिसके अंतर्गत आज कॉलेज में 1484 वैरायटी की मोटे अनाज की 6185 कुकीज बनाने का रिकॉर्ड अटेंप्ट किया गया।  जिसकी रिकॉर्डिंग अब लिम्का को भेजी जाएगी और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह इस रिकार्ड को बनाने में सफल रहेंगे।

डॉ.  तृप्ति जुयाल सेमवाल ने बताया कि इस सब में कॉलेज के होटल मैनेजमेंट स्टाफ एवं छात्रों की 6 महीने की मेहनत है इसके बाद आज यह कार्य संपन्न हो सका है साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे प्रधान मंत्री मोदी जी ने इस वर्ष को मिलेट ईयर घोषित किया है तो यह आयोजन लोकजन को मोटे अनाज को प्रयोग करने के लिए प्रेरणा देगा।

इस पूरे आयोजन में ऑर्गेनिक बोर्ड उत्तराखंड का भी पूरा सहयोग रहा है। कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक सहदेव सिंह पुंडीर सर्किल ऑफिसर भास्कर लाल शाह इंस्पेक्टर विकास नगर संजय कुमार, एसओ सहसपुर गिरीश नेगी, असिस्टेंट इंजीनियर पेय जल निगम, दिनेश चंद्र जोशी एवं कॉलेज के संरक्षक मनोहर लाल जुयाल, वाइस चेयरमैन डॉ. आशीष सेमवाल भी मौजूद रहे।

रिकॉर्ड अटेम्प्ट करने वाली टीम में  श्रुति क्रांति, होटल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल दीपा चावला, डीन कैंपस डॉ. मनीष पांडेय, ललित मोहन वर्मा, आशुतोष बडोला, योगेश सेमवाल, शेफ लता, शेफ सोनू चौधरी, मानसी, सुमन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here