भाईचारे का पैगाम देते हुए ईद की नमाज अदा की

on

|

ईद की नमाज अदा करते हुए नामाजी।

देहरादून। Offered Eid namaz giving the message of brotherhood गुरूवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। पछवादून क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदमंदों ने भाईचारे का पैगाम देते हुए ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन शांति और कौम की तरक्की की दुआ मांगी। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

गुरूवार की सुबह ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। राजधानी देहरादून की मस्जिदों अलावा आसपास नवाबगढ़, सेलाकुई, सहसपुर, जीवनगढ़, ढकरानी, कुल्हाल, केदारावाला, रामपुर, डाकपत्थर, हरिपुर आदि जगहों की मस्जिदों और ईदगाह में भी ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मस्जिदों और ईदगाह के आसपास जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here