देश भर में कार्यकर्ताओं की राय से खड़ा होगा संगठन : मणिकम

on

|

देहरादून। अब देश भर में जमीनी कार्यकर्ता की राय से कांग्रेस के महानगर व जिला अध्यक्ष बनेंगे और  चुनाव सहित पार्टी के महत्वपूर्ण निर्णयों में जिला व महानगर अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी यह बात मंगलवार को राजधानी देहरादून की महानगर इकाई के संगठन सृजन कार्यक्रम के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की और से बनाए गए पर्यवेक्षक तमिलनाडु के लोकसभा के वरिष्ठ सांसद व पार्टी के आंध्रप्रदेश व अंडमान निकोबार के प्रभारी मणिकम टैगोर ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने बताया कि चार प्रदेशों उत्तराखंड, पंजाब, झारखंड और उड़ीसा में एक साथ आज संगठन सृजन का यह कार्यक्रम शुरू हुआ है जो लगातार अगले दो सप्ताह तक चलेगा जिसमें हर जिला महानगर अध्यक्ष के चयन के लिए कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों स्थानीय निकायों, सहकारिता विधानसभा व संसद का चुनाव लड़े पार्टी कार्यकर्ताओं, समाज के विभिन्न वर्गों में सक्रिय कांग्रेस विचारधारा के लोगों से बातचीत कर उनकी राय जानने व विचार विमर्श के बाद ऐसे कार्यकर्ताओं के नामों का पैनल पार्टी हाई कमान को भेजा जाएगा जो जिले में पार्टी का कुशल नेतृत्व करने योग्य हो।

टैगोर ने कहा कि इस पूरी कसरत में वे डेढ़ से दो हजार लोगों से राय मशविरा करेंगे और उनके सहयोग के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की और से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों रणजीत सिंह रावत, ताहिर अली व जोत सिंह रावत इस पूरी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत ने कहा कि पार्टी में संगठन सृजन का जो कार्यभार हम चारों पर्यवेक्षकों को सौंपा है उसे पूरी निष्ठा पारदर्शिता के साथ हम समय पर पूरा करेंगे।

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश पर्यवेक्षक ताहिर अली, जोत सिंह रावत, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश महामंत्री व मसूरी से प्रत्याशी रही गोदावरी थापली व महानगर अध्यक्ष
डॉ. जसविंदर सिंह गोगी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here