पिलखी अस्पताल के उच्चीकरण के लिए बनी संघर्ष समिति

on

|

देहरादून| Pilkhi Hospital पिलखी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करने के लिए स्थानीय लोगों ने संघर्ष समिति का गठन कर लिया है। संघर्ष समिति में शिव प्रसाद सेमवाल को अध्यक्ष तथा हीरामणि बिजल्वान, बालकृष्ण नौटियाल तथा घनानंद गैरोला को संरक्षक मनोनीत किया गया है।

विजय गुनसोला को संयोजक तथा लोकेंद्र दत्त जोशी को सचिव नियुक्त किया गया है। कृष्णा देवी को उपाध्यक्ष, अमरीश नौटियाल तथा जयप्रकाश कंसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है और विशन सिंह कंडारी तथा मनोज थपलियाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एक दर्जन लोगों को इस समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधि समिति के स्थाई सदस्य रहेंगे।

स्थानीय शिव मंदिर परिसर में आयोजित संघर्ष समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को उच्चीकृत करने के लिए सभी स्तरों पर पैरवी की जाएगी। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने इस बात पर आक्रोश जताया कि पर्याप्त भूमि तथा सभी मानक पूरे होने के बावजूद अस्पताल की उच्ची करण की प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाया जा रहा है।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि इस के लिए जल्दी ही उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा तथा न्याय पंचायत स्तर पर संगठन का गठन किया जाएगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि अस्पताल की उच्चीकरण के लिए शासन और सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा यदि आंदोलन भी करना पड़े तो संघर्ष समिति इससे पीछे नहीं हटेगी ।

बैठक में पूर्व प्रधान गीता राम नौटियाल, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, रघुवीर रावत, मुरारी गैरोला, अजय तिवारी, जितेंद्र थपलियाल और आदि दर्जनों जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here