पीके व लक्ष्मी कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

on

|

पीके अग्रवाल व लक्ष्मी अग्रवाल|

देहरादून। PK and Lakshmi expelled from Congress for 6 years प्रदेश कांग्रेस की और से पीके अग्रवाल व लक्ष्मी अग्रवाल की पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने पीके अग्रवाल लक्ष्मी अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों व केन्द्रीय नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के चलते उनके वर्तमान पदों से मुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पीके अग्रवाल व लक्ष्मी अग्रवाल ने 26 जनवरी जैसे महत्वपूर्ण पर्व व 4 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून की महत्वपूर्ण बैठक के अवसर पर भी कार्यक्रम में शामिल होने से दूरी बनाये रखी व 28 जनवरी 2024 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय नेतृत्व से अभद्रता की जिसे पार्टी नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया व अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों नेताओं को उनके पदों से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

शीशपाल बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here