पीएम के आरोप झूठ का पुलिंदा : धस्माना

on

|

देहरादून। PM’s allegations are a bundle of lies रुद्रपुर में भाजपा की चुनावी रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी व कांग्रेस पर जो आरोप मड़े वे झूठ का पुलिंदा है और कुछ नहीं यह बात मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना अपने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

प्रधानमंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म और संप्रदाय के आधार पर देश की जनता को बांटने वाले भाजपा के शीर्ष नेता मोदी राहुल गांधी जिन्होंने नफरतों के खिलाफ दस हजार किलोमीटर पैदल चल कर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश के लोगों में प्यार मोहब्बत व एकता का पैगाम दिया उन पर देश में नफरत फैलाने का हास्यास्पद बयान दे रहे हैं।

धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड की सीमाएं पाकिस्तान से नहीं चीन से मिलती हैं और चमोली में भाजपा के राज में चीन घुुसपैठ की कोशिश करता है लेकिन मोदी चीन का ची बोलने से भी घबराते है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना ला कर किया जिससे पहाड़ के नौजवानों के सबसे बड़ा रोजगार का स्रोत सेना भर्ती समाप्त हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here