अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद

on

|

Police recovered the kidnapped eight-month-old child

मुख्यमंत्री धामी ने लिया था हरिद्वार में बच्चे के अपहरण पर सख्त रुख
एसएसपी हरिद्वार को बच्चे की बरामदगी को कार्यवाही के दिए थे सख्त निर्देश

देहरादून। Police recovered the kidnapped eight-month-old child हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे।

हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की। इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय नाम के व्यक्ति ने महिलाओं को बच्चा दिया था। फिलहाल पुलिस की टीम महिलाओं से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

बच्चे के चोरी होने के बाद से पुलिस महकमे के अफसरों की नींद उड़ी हुई थी। लगातार 24 घंटे से पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ ही चप्पे-चप्पे को खंगालने में जुटी हुई थी। बीती देर रात तक सर्च अभियान के बाद भी मासूम का कुछ पता नहीं चल पाया था।

रविवार की सुबह रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन रावत टीम के साथ चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इसी बीच सप्तऋषि क्षेत्र में दो महिलाएं संदिग्ध प्रतीत हुई तो उन्होंने उन्हें रोककर पूछताछ की।

महिलाओं की गोद में एक बच्चा था। जिसे देखने के बाद उन्होंने फोटो से मिलान किया तो वह ज्वालापुर से चोरी हुआ आठ महीने का शिवांग निकला। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here