रंगे हाथों पकड़ा गया महिला का अश्लील वीडियो बनाने वाला

on

|

अल्मोड़ा। Porn video maker caught red handed रानीखेत की खड़ी बाजार में सुनार की दुकान में काम करने वाले बंगाली मूल के युवक ने क्षेत्र की नहाते हुए महिला का अश्लील वीडियो बना डाला। जिसे लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

रानीखेत के खड़ी बाजार में सुनार की दुकान में बंगाली मूल का युवक अयान पूले पुत्र वासुदेव पूले काम करता है। वह मूल निवासी धन्ताकारी दक्षिणपुर उगली वेस्ट बंगाल का रहने वाला है। पहाड़ों में अक्सर लोगों के घरों के बाथरुम घर से बाहर होते है। वहीं महिला के घर में भी बाथरुम सड़क के पास है। महिला अपने बाथरुम में नहाने के लिए गयी थी। तभी उस युवक ने महिला को नहाने जाते देखा तो कुछ देर बाद वह बाथरुम के पास पहुंच गया और बाथरुम के दरवाजे के निचले हिस्से से महिला की वीडियो बना डाला।

ऐसा करते क्षेत्र के लोगों ने उसे देख लिया। जब महिला को इस बात की जानकारी हुई तो वह मानसिक तनाव में आ गई। महिला ने तुरंत रानीखेत थाने में युवक की शिकायत कर तहरीर दी, जिसमें उसने बंगाली युवक पर उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक धनकड़ ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी युवक अयान पूले को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here