मेडिकल कॉलेजों में नियुक्त होंगे प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर

on

|

मंत्री धन सिंह रावत।

Professors will be appointed in medical colleges

विभागीय अधिकारियों को दिये शीघ्र अधियाचन भेजने के निर्देश
सूबे में 166 मेडिकल फैकल्टी की भर्ती शीघ्र रू डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। Professors will be appointed in medical colleges सूबे में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसरों के 166 रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रक्रिया शुरू कर अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजने के निर्देश दे दिये गये हैं।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों में संकाय सदस्यों की कमी को शीघ्र दूर किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में जल्द ही 166 संकाय सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। जिसमें प्रोफेसर के 60 पद जबकि एसोसिएट प्रोफेसर के 106 पद शामिल हैं।

डा. रावत ने कहा कि इन पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू कर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को शीघ्र अधियाचन भेजने के ठोस निर्देश दे दिये गये हैं।

मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होगी : Dr Dhan Singh Rawat

उन्होंने बताया कि आयोग से चयनित होने के उपंरात मेडिकल संकाय सदस्यों को सूबे के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों श्रीनगर, देहरादून, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और रूद्रपुर में तैनाती दी जायेगी। इससे जहां एक ओर मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होगी|

वहीं दूसरी ओर यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नेशनल मेडिकल कमिशन (एन.एम.सी.) के मानकों के अनुरूप पर्याप्त फैकल्टी उपलब्ध हो सकेगी जिससे कॉलेजों में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल सकेगा।

डा. रावत ने बताया कि इससे पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में सूबे के मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों के 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियमित नियुक्ति प्रदान की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here