नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पर छापा, मशीन एवं फैक्ट्री सील

on

|

फैक्टरी में छापा मारते टीम।

Raid on factory of making counterfeit medicines

हरिद्वार। Raid on factory of making counterfeit medicines बिना दवा लाइसेंस के नकली दवाएं बनाने की एक फैक्ट्री पर शनिवार को छापा पड़ा। जिसमें हिमाचल की एक कंपनी के नाम पर बड़ी मात्रा में एंटीबॉयोटिक, मल्टी विटामिन एवं कई अन्य प्रकार के साल्ट की नकली दवाएं बनाने का गोरखधंधा चल रहा था।

छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। टीम ने एसडीएम की मौजूदगी में चालू हालत में मिली दवा बनाने की मशीन एवं फैक्ट्री को सील कर दिया है। साथ ही भगवानपुर थाने में आरोपी के खिलाफ ड्रग एवं आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शनिवार को ड्रग विभाग, ड्रग विभाग की विजीलेंस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से भगवानपुर के डाडा जलालपुर में एक अवैध रूप से चल रही नकली दवा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा।

जिसमें लाखों रुपये की नकली दवाएं, कच्चा माल, रेपर समेत दवा बनाने के लिए चालू हालत में रखी मशीन बरामद की गई है। एसडीएम भगवानपुर वैभव गुप्ता की मौजूदगी में मशीन और फैक्ट्री को सील करा दिया गया है। जो नकली दवाइयां बनाई जा रही थी, वे सोलन कोर हेल्थकेयर, हिमाचल के नाम से बनाई जा रही थी।

फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी फरार हो गया है

जब्त की गई लाखों की नकली दवाओं में एंटीबॉयटेकिक और मल्टी विटामिन आदि की तैयार दवाएं हैं। करीब दस पेटियों में दवाएं बरामद कर सील कर दी गई है। साथ ही भगवानपुर थाने में ड्रग एक्ट एवं आईपीसी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी फरार हो गया है।

टीम में ड्रग विभाग से ड्रग इंस्पेटक्टर हरिद्वार अनिता भारती, देहरादून मुख्यालय के सहायक ड्रग कंट्रोलर डा. सधीर कुमार, ड्रग विभाग की एफडीए (फूड सप्लाई एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विजिलेंस विंग) से एसआई जगदीश रतूड़ी, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह एवं एसटीएफ देहरादून से इंस्पेक्टर शरद चंद गुसाईं, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल रवि पंत, चालक वीरेंद्र रावत शामिल रहे।

जरा इसे भी पढ़े

नकली उत्‍पादों के विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही
पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू समेत आठ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पत्नी की हत्या कर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here