रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन लोग घायल

on

|

Roadways bus crashes

देहरादून। Roadways bus crashes उत्तराखंड परिवहन निगम की बस रविवार को मसूरी के गांधी चैक-किंग्रेग मार्ग पर आईटीबीपी गेट के पास संपर्क मार्ग में गिरने से 25 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस, आईटीबीपी और फायर कर्मियों ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय लंढौर और आईटीबीपी अकादमी के अस्पताल में भेजा गया।

एक घायल की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। बस में 39 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दोपहर पौने दो बजे बस गिरने की सूचना पर पुलिस, आईटीबीपी और फायर कर्मी पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 11 घायलों को उप जिला अस्पताल लंढौर और 14 को आईटीबीपी के अस्पताल में भेजा गया।

सूचना पर डीएम सोनिका और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर पहुंचे। डीएम ने घायलों के सही उपचार के निर्देश दिए हैं। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि गजाला, नीरज भान, रजत, संजीव, रामकिशन और नीरज को दून अस्पताल रेफर किया। इसके अलावा एक घायल को पहले ही हायर सेंटर भेज गया गया था।

एसडीएम मसूरी नरेश चंद्रदुर्गापाल ने बताया कि कई घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी रतन भान, नीरज प्रकाश भान, यूपी के सहारनपुर की गजाला, अहमद फरहानी, रहनुमा, तौसीफ, अहमद, हरियाणा के रोहतक के रवि किशन, संजीव, राजस्थान के मंडी कॉटेज के नीरज, सवाय माधोपुर के अभिषेक|

सागनेर के अनुराग गर्ग, जोयश अग्रवाल, यूपी के मेरठ का बस चालक महेंद्र सिंह, रुड़की के इफाम, प्रेम, फरहान, सुभानी, यूपी के मुरादाबाद के अंकित, वाराणसी के चैतन्य शास्त्री, नोएडा सेक्टर 29 की रिया, विकास, देहरादून के अभिषेक और अमन कुमारी शामिल हैं।

जरा इसे भी पढ़े

उत्तराखण्ड में कनेक्टिविटी में बहुत तेजी से काम हुआ : सीएम धामी
पुलिस कर्मियों का 4600 ग्रेड पे लागू करने व निलंबित कर्मियों को बहाल करने की मांग
उत्तराखण्ड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here