रायवाला के पास हुई लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

on

|

Robbery exposed near Raiwala

देहरादून। Robbery exposed near Raiwala रायवाला के छिद्दरवाला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती देर रात्रि लूट करने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के चार आरोपियों  को रायवाला पुलिस व एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके के कब्जे से लूटी गयी 92 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल अपाचे को बरामद की है।

रविवार को उप-महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनमेजय खंडूड़ी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। 21 जून को तजिन्दर सिंह ग्रोवर पुत्र मोहन सिंह ग्रोवर निवासी 18 गांधी रोड़ देहरादून ने बताया था कि अपने दोस्त रघुवीर सिंह पटवाल के साथ वाहनों की नीलामी में भाग लेने के लिए अपने साथ कैश लेकर अपनी स्कूटी से  रुड़की के लिए निकले और 11:30 बजे  वहां पहुंच गये थे।

नीलामी खत्म होने पर हम रात 11.45 बजे रुड़की से देहरादन के लिए चले। रात्रि समय लगभग 01.40 बजे एक मोटर साइकल पर सवार 03 व्यक्तियों द्वारा रास्ट्रीय राजमार्ग तीनपानी फ्लाइओवर के ऊपर हमें धक्का मार के गिरा दिया और शर्ट के अन्दर रखे कैश 130000 रुपये, ऱघुवीर की चेक बुक और जीएसटी के पेपर की कॉपी लेकर भाग गये।

जरा इसे भी पढ़े

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला धब्बा : कौशिक
खुरपका, मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ
कुणाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here