स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा : गणेश जोशी

on

|

दून हस्तशिप बाजार का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Self help group women will be made Lakhpati Didi

देहरादून। Self help group women will be made Lakhpati Didi कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जीएमएस रोड स्थित एक निजी होटल में हर्षल फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित दून हस्तशिप बाजार में का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि देश की प्रथम महिला सहित मोदी कैबिनेट में 11 मंत्री महिला हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि महिला उद्यमी लगातार देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही हैं। प्रदेश में ग्राम्य विकास के 60 हजार एसएचजी ग्रुप चल रहे हैं और अनेकों उत्पाद बनाये जा रहे हैं।

महिलाओं को मजबूत करने का काम बीजेपी की सरकार ने किया है। सरकार का संकल्प हैं कि 2025 तक प्रदेश में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों ने बच्चो में आत्मविश्वास आता है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिय लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मंत्री ने बच्चो को पुरस्कृत किया और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभिन्न बैंडो ने अपने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित लोगो का मन मोहा। कार्यक्रम में मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, रमा गोयल, संध्या थापा, विशाल गुप्ता, कथक कलाकार बीना सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here