सैक्स रैकेट का खुलासा, चार पुरूष सहित दो महिलाएं गिरफ्तार

on

|

Sex racket exposed in Kashipur

काशीपुर। Sex racket exposed in Kashipur एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य ने टीम के साथ एक मकान में चल रहे अनैतिक व्यापार का खुलासा किया है।

इस दौरान पुलिस ने मौके से संचालिका समेत चार युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक टीम प्रभारी को सूचना मिली कि टांडा उज्जैन क्षेत्र के एक मकान में अनैतिक व्यापार का कारोबार चल रहा है।

सूचना पर प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर मकान को घेर लिया। काशीपुर एसपी अभय कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस ने मौके से संचालिका और दो महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कुंडा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा मकान को किराये पर लिया गया है।

उस मकान में महिला द्वारा अनैतिक व्यापार कराया जा रहा है। मोहल्ले का भी माहौल काफी खराब हो रहा था जिस कारण कालोनी के लोग परेशान थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संचालिका सहित पांचों के खिलाफ थाना काशीपुर में अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक टीम ने मौके से मुकेश यादव निवासी बी 112 गली नंबर 24 महावीर एनक्लेव पार्ट 2 उत्तम नगर, पश्चिम दिल्ली हाल निवासी निकट ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद यूपी, सत्येंद्र कुमार उर्फ सत्यम निवासी फरीद नगर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, धीर सिंह निवासी नई कॉलोनी कालागढ़, पौड़ी गढ़वाल, हेमंत कुमार निवासी नई कॉलोनी कालागढ़ पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्त में ले लिया। टीम प्रभारी ने मौके से संचालिका को भी गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here