स्मार्ट सिटी एक बड़ा घोटाला जिसकी हो सीबीआई जांच : कांग्रेस

on

|

देहरादून। Smart City is a big scam उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में हुए घोटालों की जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग की है। बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर पूरे शहर को खोद डाला गया|

कहीं सड़कें खुदीं तो कहीं सीवर लाइन तो कहीं पानी की लाइन और जगह-जगह सड़कों के चौड़ीकरण के नाम पर पेड़ों को काटा गया और खूब ढिंढोरा पीटा गया कि देहरादून को स्मार्ट बनाया जा रहा है, मगर आज पांच वर्ष बाद जब स्मार्ट सिटी को बरसात शुरू होते ही देखा तो पाया कि सरकार, जिला प्रशासन जिसके जिलाधिकारी सीईओ स्मार्ट सिटी हैं, नगर निगम जिसके मेयर अध्यक्ष हैं इन सबके दावे धरे के धरे रह गए जब कुछ घंटों की बारिश में सरा शहर जल मग्न हो गया और ऊपरी राजपुर से लेकर आईएसबीटी, सहारनपुर रोड, प्रिंस चौक, आर्यनगर, डीएल रोड, डालनवाला, हरिद्वार बाईपास रोड, शिमला रोड और शहर का कोई इलाका नहीं बचा जहां जल भराव नहीं हुआ हो।

धस्माना ने कहा कि अनेक इलाकों में पानी लोगों के घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घुस गया और अब सरकार शासन-प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं है। शहर में बहने वाली दो प्रमुख नहरे ईस्ट कैनाल व वेस्ट कैनाल भूमिगत कर दी गईं, मगर जो बरसाती पानी का भार वो वहन करती थीं उसका कोई विकल्प नहीं बनाया गया जिसके कारण अब बरसाती पानी सड़कों में भर जाता है और शहर के अधिकांश इलाकों में जल भराव का संकट पैदा हो गया। धस्माना ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है जिसका पर्दाफाश तभी हो सकता है जब इसकी सीबीआई जांच करवाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here