उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा

on

|

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक सौरभ तिवारी ने मीडिया सेंटर सचिवालय में मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि 15 मार्च विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर उत्तराखंड राज्य में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के मकसद से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उत्तराखंड में क्वालिटी रिवोल्यूशन लाएगा।

इस वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, क्वालिटी कनेक्ट कैंपेन ऑफ द गवर्नमेंट ऑफिसियल की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा भारतीय मानक ब्यूरो के अधिनियम में निहित उपभोक्ता के अधिकारों के तहत जनता को जागरूक भी किया जा रहा है। निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की वर्तमान वित्तीय वर्ष दो बैठकें आयोजित की गई। जिसमें राज्य की क्रय नीति में भारतीय मानक ब्यूरो  द्वारा सत्यापित उत्पादों को प्रमुखता देने के लिये कहा गया।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बीआईएस केयर एप्लिकेशन को  डाउनलोड कर, इसके माध्यम से अपने अधिकारियों को समझते हुए उत्पादों की खरीद में गुणवत्ता को ध्यान देने का आग्रह किया। इसी ऐप के माध्यम से उन्होंने उपभोक्ताओं को बी आई एस द्वारा सत्यापित किए गए को जांचने का आग्रह किया। निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया की विभिन्न उत्पादों से संबंधित केंद्र सरकार द्वारा जारी गुणवत्ता नियंत्रण आदेश हेतु मार्केट सर्वेक्षण एवं छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा मानक मित्रों की मदद से राज्य भर के सरकारी दफ्तरों में जागरूक अभियान चलाए जा रहे है। निदेशक सौरभ तिवारी ने उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तराखंड में बीआईएस द्वारा इस वर्ष ग्राम पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ जागरूकता कार्यक्रम|

विभिन्न मेलों और प्रदर्शनियों में उपभोक्ताओं को आईएसआई चिह्नित उत्पादों की जानकारी, 300 से अधिक स्टैंडर्ड क्लबों के माध्यम से छात्रों के लिए गतिविधियाँ एवं एक्सपोजर विजिट का आयोजन, जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय संवेदनशीलता से कार्यक्रमों का संचालन, मानक मंथन कार्यक्रम एवं कैप्सूल कोर्स कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं को गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

सौरभ तिवारी ने कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना बीआईएस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे आईएसआई मार्क वाले प्रमाणित उत्पादों का ही उपयोग करें और किसी भी तरह की शिकायत के लिए बीआईएस हेल्पलाइन अथवा ऐप का उपयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here