एसटीएफ ने फरार हत्यारे को दबोचा

on

|

गिरफ्तार आरोपी।

STF nabbed the absconding killer

देहरादून। STF nabbed the absconding killer उत्तराखण्ड एसटीएफ ने हत्या मामले में फरार चल रहे एक ईमामी बदमाश को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। आरोपी को हिमाचल प्रदेश के मण्डी से गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड के ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम में ब एसटीएफ टीम द्वारा 04 हत्याओं में शामिल एक कुख्यात हत्यारे को मण्डी,हिमाचल प्रदेश में जाकर दबोच लिया है।

’वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि एसटीएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना लक्सर क्षेत्र में 06 मई 2021 को खेड़ी खुर्द लक्सर में घटित चौहरे हत्याकांड में शामिल आरोपी याद हुसैन पुत्र ताहिर निवासी  खेड़ी खुर्द लक्सर, हरिद्वार जिसकी गिरप्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है|

मौजूदा समय में मण्डी, हिमाचल प्रदेश में छिप कर रह रहा है, इस सूचना के पर एसटीएफ की टीम द्वारा मंडी हिमाचल प्रदेश में दबिश देकर आरोपी याद हुसैन को गिरप्तार कर देर रात थाना लक्सर में दाखिल कराकर जेल भेज दिया गया है।’

जानकारी के अनुसार 06 मई 2021 को ’खेड़ी खुर्द में 4 लोगों’ की हत्या कर दी गयी थी,  जिस संबंध में कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी याद हुसैन लगातार फरारी काट रहा था और अलग अलग जगह रह रहा था और गिरफ्तारी के दौरान आरोपी छिपकर मण्डी हिमाचल प्रदेश में रह रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here