सुभारती ने कालसी में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

on

|

देहरदून। Subharti organize free health camp in Kalsi डॉ. केकेबीएम सुभारती अस्पताल व वीर शहीद केसरी चन्द्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर की और से कालसी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सुभारती अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने लगभग 150 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का नेतृत्व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रवि कंसल ने किया।

शिविर में बहुचर्चित एवं प्रसिद्व मनोचिकित्सक व साइकालाजी विभाग के आचार्य डॉ. राजीव डोगरा ने महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट के छात्र-छात्राओं को नशीली दवाओं के दुरुप्रयोग और दुष्प्रभावों के बारे में बताया।

शिविर में आये मरीजो के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हे निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गयी। चिकित्सको की टीम में डॉ. रवि कंसल के साथ डॉ. संघमित्रा जयसवाल भी शामिल थी ।

कैम्प में विशेष कार्याधिकारी बलवंत सिंह बोरा, ओएसडी-मार्केटिंग हरीश शर्मा, सामुदायिक कल्याण अधिकारी विकेन्द्र कठैत, सहायक प्रबंधक विपणन-रमेश खण्डूरी, जनसम्पर्क अधिकारी नीलम तिवारी, फार्मसिस्ट ज्ञानेन्द्र, दीपाली, प्रीति, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डीके भाटिया व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमारी भण्डारी चौहान ने सुभारती की समस्त मेडिकल शिविर टीम का अभिनंदन किया। शिविर के आयोजन में अस्पताल के प्रचार व मार्केटिंग प्रमुख एवं पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ डॉ. प्रशान्त कुमार भटनागर का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here