तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटी स्टेशनरी

on

|

Tejaswini Charitable Trust distributed stationery

ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिया गर्मी से जानवरों, पक्षियों को बचाने का संदेश

देहरादून। Tejaswini Charitable Trust distributed stationery तेजस्विनी चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अपने सपने संस्था के बच्चों को स्टेशनरी बांटी गई। वहीं इस मौके पर एक ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन भी किया गया जिसमें ज्योति, सिमरन व कोमल प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। जिनको कॉर्निटोस की ओर से गिफ्ट हैम्पर इनाम स्वरूप दिये गए।

गौरतलब है कि स्कूल खुल चुके हैं और इस वक्त बच्चों को कॉपी किताबों की आवश्यकता पड़ रही है। ऐसे में तेजस्विनी चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अपने सपने संस्था द्वारा पढ़ाए जा रहे बस्ती के बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन आयोजित किया है एवं उनको कॉपी पेंसिल कलर इत्यादि उपलब्ध करवाएं गए।

ड्राइंग कंपटीशन के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि इस गर्मी के मौसम में कैसे सड़क पर रह रहे जानवरों पक्षियों तक खाना पानी पहुंचाया जाए और उन्हें किस तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ता है। तेजस्वनी चौरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रिया गुलाटी ने कहा कि लगभग 2 साल बाद स्कूल खुले हैं और अभी भी हमारे समाज का एक तबका ऐसा है जो अभी भी कोविड की मार से उबर नहीं पाया है ऐसे में हम सभी को आगे आकर उनके बच्चों को पाठन सामग्री उपलब्ध कराने में मदद करनी चाहिए।

तेजस्विनी की ओर से कार्यक्रम संचालन के लिए अर्चना यादव कपूर, अंशिका खुराना, कविता पाल, अंजू बारी एवं सुनीता जैन मौजूद रहे। अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। इस अवसर पर तेजस्वनी संस्था की ओर से सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

जरा इसे भी पढ़े

आंदोलनरत स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी
कैबिनेट मंत्री ने निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया
सरकार सिर्फ और सिर्फ मुद्दे से भटकाने का काम कर रही : अरुणोदय सिंह परमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here