लाखों की धोखाधड़ी का फरार चल रहा आरोपी दबोचा

on

|

पकड़ा गया आरोपी।

देहरादून। The absconding accused of fraud worth lakhs was caught एम्स ऋषिकेश में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोपीे 10 हजार के इनामी शातिर  को दून पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था।  आरोपी को रिमांड में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दून के कोतवाली डोईवाला में 16 सितंबर 2022 को सुनील शर्मा निवासी कालसी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वीरेंद्र गौतम निवासी डोईवाला ने पीड़ित और अन्य लोगों को एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपए ठग लिए हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर डोईवाला कोतवाली में वीरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी वीरेंद्र पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों में दबिश दे रही थी। लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदल कर अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी के लगातार फरार होने के कारण देहरादून पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपए इनाम भी रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here