दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने फेंका तेजाब

on

|

The accused threw acid on the rape victim

बुरी तरह झुलसी

रूड़की। The accused threw acid on the rape victim रुड़की में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। दवाई लेकर घर लौट रही दुष्कर्म पीड़िता युवती पर आरोपी ने तेजाब फेंक दिया। बताया गया है कि हाथ पर तेजाब डाला गया है। पुलिस ने युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने करीब दो सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक रहीस हैदर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।

आरोप है कि शनिवार की देर रात युवती घर के पास में ही चिकित्सक से दवाई लेकर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए एसिड अटैक में युवती बुरी तरह झुलस गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनक आस-पास के लोग पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल रुड़की के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डा. भानु प्रताप शाक्य ने बताया कि युवती की बांह पर तेजाब डला था। युवती खतरे से बाहर थी। जरूरी उपचार देने के साथ ही युवती को कोरेनेशन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here