मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

on

|

The accused who ransacked the temple arrested

देहरादून। The accused who ransacked the temple arrested ऋषिकेश पुलिस ने भगवान शिव की प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 26 जून को ऋषिकेश कोतवाली में बुद्धि प्रकाश भट्ट निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश (मंदिर के पुजारी) ने लिखित तहरीर दी थी कि वीरभद्र रोड गली नंबर-3 में आस्था पथ किनारे गौरी शंकर मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर दिया है। इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।

लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। ऋषिकेश कोतवाली द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

टीम के द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए गए। वहीं, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीते दिन भरत विहार तिराहा हरिद्वार रोड के पास से एक आरोपी को मंदिर में तोड़फोड़ करने हेतु प्रयोग किए गए औजार के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि वो पीलीभीत का रहने वाला है। फिलहाल काले की ढाल ऋषिकेश में रहकर शादियों में वेटर का काम करता है। कई ठेकेदारों के द्वारा मेरे काम के पैसे ना देकर मेरे साथ धोखा किया गया, जिससे कि मैं डिप्रेशन में चला गया और आक्रोश में आकर मंदिर की मूर्तियों को तोड़ दिया।

जरा इसे भी पढ़े

प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने अलकनंदा में लगाई छलांग, जल पुलिस ने बचाई जान
बेरोजगारों की पीड़ा कम करने में नाकाम हुई सरकार : मोर्चा
भाजपा की वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति देश और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली : कांग्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here