मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

on

|

The accused who vandalized the temple arrested

नैनीताल। The accused who vandalized the temple arrested शहर के मल्लीताल के धामपुर बैंड में स्थित शनि मंदिर में शनि भगवान की मूर्ति तोडने का मामला सामने आया था। जिस पर सभासद मनोज जगाती ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिसका पुलिस टीम ने चंद घण्टों में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल स्थित धामपुर बैंड में बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा शनि देवता की मूर्ति को तोड़ कर खंडित कर दिया था। जिस पर सभासद मनोज जगाती ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

जिस पर पुलिस ने टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तल्लीताल हरिनगर निवासी नवीन आर्य उम्र 42 वर्ष को हल्द्वानी रोड से गिरफ्तार कर लिया। मल्लीताल कोतवाली में मंगलवार को कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी नगर के मंदिरों में जाकर चढ़ाए हुए चढ़ावें से अपना खर्च चलाता है।

वही अक्सर बाजारों में गन्दी गालियां देते हुए देखा जाता है। और वह नशेड़ी भी है। जिसको हल्द्वानी रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल वीरेंद्र गोले मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here