लूट के लिए की थी कैब ड्राइवर की हत्या, दो गिरफ्तार

on

|

पकड़े गए आरोपी।

हरिद्वार। The cab driver was murdered for robbery कांवड़ मेेले के दौरान कैब ड्राइवर की गोली मारकर की गयी हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गयी कैब की चाबी, हजारों की नगदी व घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है। आरोपियों द्वारा कैब लूटने के उद्देश्य से कैब ड्राइवर की हत्या की गयी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह कोतवाली मंगलौर को सुबह 3 बजे सूचना मिली कि लंढौरा क्षेत्रांर्तगत थिथौला में सड़क किनारे गन्ने के खेत में किसी अज्ञात व्यत्तिफ का शव पड़ा हुआ है जिसे संभवतः गोली मारी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल में मौजूद साक्ष्यों को संग्रहित किया गया।

कुछ समय पश्चात ही कस्बा मंगलोर में एक गाड़ी टैक्सी नंबर स्विफ्ट लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई जिसका बारीकी से निरीक्षण किया गया। मृतक के पास से प्राप्त मोबाइल से संपर्क करने पर परिजनों से जानकारी मिली कि उक्त मृतक नाम चंद्रपाल था, ओला कैब चलाने का कार्य करता था तथा उसकी कार को दो व्यक्तियों द्वारा बुक किया गया था।

इस पर पुलिस ने उन सवारियों की तलाश शुरू कर दी गयी। जिन्हे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बीते रोज देवबंद रोड से दबोच लिया। जिनके कब्जे से कैब की चाबी, हजारों की नगदी व घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि पेशे से ट्रक चालक शोरभ हाईस्कूल पास है व क्लीनर सन्नी पांचवीं तक पढ़ा है। इन्होंने लूट के उद्देश्य से मेरठ से हरिद्वार के लिए ओला कैब बुक कराया। इस सफर के दौरान लंढौरा क्षेत्र में सुनसान स्थान देखकर आरोपियों ने गाड़ी लूटने की कोशिश की।

इस दौरान गाड़ी चालक मृतक चंद्रपाल द्वारा विरोध करने पर एक आरोपी ने मृतक को पकड़ लिया और दूसरे ने उसे गोली मार दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मृतक के पास रखे 2400 रूपये निकाल लिये और कार ले जाकर कस्बा मंगलोर में पेट्रोल पंप में खड़ी कर दी ताकि एककृदो दिन बाद जब मामला शांत हो तो गाड़ी को चुपके से अपने साथ ले जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here