मिस टूरिज्म सब-कांटेस्ट के लिए खूब की प्रतिभागियों ने मेहनत

on

|

The contestants worked hard for the Miss Tourism sub-contest

देहरादून। The contestants worked hard for the Miss Tourism sub-contest सिनमिट कमयुनिकेशंस की ओर से शुक्रवार को मिस टूरिज़्म  सब-कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर बेहतर तरीके से एडवेंचर्स गेम खेलने वाली प्रतिभा को इस इस सब-टाइटल के लिए चुना गया। हालांकि ये ग्रैंड-फिनाले के दिन ही  दिया जाएगा।

मिस उत्तराखंड-2021 के इस सब-टाइटल का आयोजन शुक्रवार को कोठलगेट के समीप स्थित शहंशाही रिसोर्ट में किया गया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने एडवेंचर्स एक्टिविटी में भाग लिया। जजेस की भूमिका में अमित भट्ट, नीरज बंसल, उत्तरा बंसल  उपस्थित रहे।  

इस मौके पर जजेस ने प्रतिभागियों से कई  सवाल किए।इस दौरान प्रतिभागियों ने भी जजेस के सवालों का बखूबी जवाब दिया।  आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया सभी प्रतिभागियों को सुंदरता के साथ फिट रहने के सभी टिप्स दिए जा रहे हैं।

बताया कि पहले तक इस सब-कांटेस्टइस  को मिस एडवेंचर्स नाम दिया गया था, जिसको इस बार से मिस टूरिज़्म कर दिया गया है। इस मौके पर मौके पर कोरियोग्राफर जेस पुष्कर सोनी और ग्रूमर-ट्रेनर मिस उत्तराखंड-2017 शिवांगी शर्मा, न्यू एरा फ़ोटो स्टूडियो के राज कौशिक ने विशेष सहयोग किया।इस आयोजन में कमल ज्वेलर्स, न्यू इरा फ़ोटो- स्टूडियो,फिजिक जिम, इंस्पिरेशन पीआर, एवेलोंन एकेडमी आदि विशेष सहयोगी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here