25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

on

|

धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करते आचार्य वेदपाठी।

The doors of Kedarnath Dham will open on April 25

रूद्रप्रयाग। The doors of Kedarnath Dham will open on April 25 बाबा केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ 25 अप्रैल को सुबह छह बजकर बीस मिनट में खुलेंग। इससे पूर्व 21 अप्रैल को केदार बाबा की पंचमुखी मूर्ति श्री ओंकारेश्वर मन्दिर से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष मंगलवार 25 अप्रैल को प्रातः6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे। जबकि 20 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा होगी तथा 21 अप्रैल शुक्रवार को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ प्रस्थान करेगी।

इस दिन पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी विश्राम करेगी। 22 अप्रैल को रात्रि विश्राम हेतु डोली फाटा पहुंचेगी। 23 अप्रैल को पंचमुखी डोली फाटा से रात्रि विश्राम हेतु गौरीकुंड पहुंचेगी।

24 अप्रैल को पंचमुखी डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 25 अप्रैल मंगलवार प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।

तिथियों की विधिवत घोषणा की जायेगी

आज शनिवार शिवरात्रि के अवसर पर पंचकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित धार्मिक समारोह में पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, पंचगाई हकहकूकधारियों सहित केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज तथा श्रद्धालुगणों, स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में आचार्य वेदपाठियों द्वारा श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गयी।

उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 27 अप्रैल बृहस्पतिवार को खुल रहे हैं। जबकि परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया को श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते है वर्ष इस अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है। चैत माह में श्री गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर समितियों द्वारा कपाट खुलने की तिथियों की विधिवत घोषणा की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here