परिवार की चार महिलाओं के हत्यारे ने की खुदकुशी

on

|

The killer of four women committed suicide

पिथौरागढ़। The killer of four women committed suicide गंगोलीहाट बरसुम गांव में अपनी पत्नी समेत परिवार चार महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी ने पेड़ से लटक कर अपनी भी जान दे दी है। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के लोगों ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

बता दें कि चार दिन पूर्व संतोष राम पुत्र मोहनराम ने बरसुम क्षेत्र में अपने ही परिवार की पहले तो तीन महिलाओं की हत्या कर दी। उसके बाद उसने अपनी पत्नी को भी मार डाला था। मृतकों में उसकी पत्नी, ताई, भाभी व चचेरी बहन शामिल थी।

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि चार दिन की तलाश के बाद सोमवार सुबह पुलिस को दिवाली बगड़ क्षेत्र में उक्त हत्यारे का शव पेड़ से लटका मिला। जिसे पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर अंग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here