हुड़दंग व मारपीट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने धर पकड़ा

on

|

The police caught the miscreants who assaulted

शादाब अली

देहरादून | The police caught the miscreants who assaulted रात्रि घटना थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र अंतर्गत छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त करते हुए उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें घटना में संलिप्त कुछ संदिग्ध युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

साथ ही मारपीट की घटना से संबंधित वीडियो का गहनता से अवलोकन करते हुए घटना में संलिप्त अन्य अराजक तत्वों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है, पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त दोनों वाहनों को बरामद कर सीज किया गया है।

मारपीट की घटना में ग्राफ़िक एरा संस्थान के एक छात्र का नाम मुख्य रूप से प्रकाश में आने पर इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा स्वयं ग्राफ़िक एरा के प्रशासनिक अधिकारियों से उक्त संबंध में वार्ता की गई, जिस पर उक्त छात्र को ग्राफ़िक एरा प्रबंधन द्वारा संस्थान से निलंबित किया गया है।

इसके साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट किया है सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की उक्त घटना कर माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here