बुक बैंक को किताबें दान करने वाले होंगे सम्मानित

on

|

देहरादून| Those who donate books to the book bank will be honored नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) द्वारा बुक बैंक मे किताबें दान करने वालों को किया जाएगा सम्मानित व 51 निर्धन जरूरतमन्द बच्चों को वितरित की जाएगी निःशुल्क स्टेशनरी।एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बुक बैंक के संस्थापक आरिफ खान ने बताया कि जिस प्रकार से प्रत्येक वर्ष फीस व्रद्धि हो रही है उसके चलते अभिभावकों को अपने बच्चे पढ़ा पाना बहुत मुश्किल होता जा रहा है ऐसे मे बुक बैंक द्वारा अभिभावकों के आर्थिक व मानसिक बोझ कम करने के लिए नित नए प्रयास किये जाते हैं।

इसी क्रम मे अपनी मुहिम मिशन फ्री एजुकेशन के अंतर्गत इस माह 31 मार्च को एनएपीएसआर द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन साहनी मार्केट रायपुर रोड़ स्थित बुक बैंक मे किया जा रहा है । जिसमे बुक बैंक को किताबें दान करने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया जायेगा एवं एसोसिएशन द्वारा 51 बच्चों को निःशुल्क स्टेशनरी भी वितरित की जाएगी, और जरूरतमंदों के लिए पुराने किन्तु अच्छे कपड़ो के साथ ही स्कूल ड्रेस के स्टॉल लगाए जाएंगे।

आरिफ खान के अनुसार देहरादून के अंदर उनके बुक बैंक की दस शाखाएं हैं और सम्पूर्ण भारत मे 15 शाखाएं निःशुल्क शिक्षा देने का काम कर रही हैं । उनकी मुहिम मिशन फ्री एजुकेशन के अंतर्गत एनएपीएसआर द्वारा आगे भविष्य मे भी इस प्रकार के आयोजन किये जाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here