संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

on

|

मौके पर पहुंची पुलिस।

Three people of the same family died

देहरादून। Three people of the same family died सहसपुर थाना क्षेत्र में सदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला अपने दो बेटों समेत घर में मृत पाए गए। तीनों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस प्रथम दृष्टया जहर खाने से तीनों की मौत होना मान रही है। पुलिस ने अनुसार प्रथम दृष्टिया तीनों की मौत का कारण आर्थिक तंगी बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सहसपुर थाना क्षेत्र के जस्सोवाला गांव निवासी इंद्रपाल सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करता है।

वह रोज की तरह बीते सोमवार को भी काम पर गया था। रात जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो घर का दरवाजा उसे बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आई, तो उसने आनन-फानन दरवाजे के ताले की कुंडी तोड़ी और अंदर गया।

अंदर का दृश्य देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी सरोजा (32) बेटा अंश पाल (12) और शिवापाल (8) एक कमरे में बेसुध स्थिति में पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी दलीप सिंह कुवंर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर खाना भी रखा हुआ था। उल्टियां भी की गई थीं। प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से हुई है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर इंद्रपाल से पूछताछ की गयी। पुलिस के अनुसार तीनों की मौत का कारण आर्थिक तंगी सामने आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here