अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन और व्यापारियों के बीच नोकझोंक

on

|

अतिक्रमण हटाते प्रशासन की टीम।

tussle between administration and traders

हरिद्वार। tussle between administration and traders धर्मनगरी हरिद्वार में जिला प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को भी जिला प्रशासन ने वाल्मीकि चौक से हरकी पैड़ी तक के बाजार से अतिक्रमण हटाया।

हालांकि, ज्यादातर व्यापारियों ने अपनी दुकानों से खुद-ब-खुद अतिक्रमण हटा लिया था। अभियान के तहत कुछ ही जगह पर जिला प्रशासन को मेहनत करने की आवश्यकता पड़ी। एक जगह पर प्रशासन की व्यापारियों के साथ नोकझोंक भी हुई।

अतिक्रमण को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच एक बैठक भी हो चुकी है, जिसमें व्यापारियों ने ऑफ सीजन में दुकानों से खुद-ब-खुद अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। अतिक्रमण हटाने पहुंचे एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि बाजार से चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि व्यापारियों के साथ हुई बैठक के बाद अधिकतर व्यापारियों द्वारा खुद ही अतिक्रमण हटाया लिया, जो भी कार्रवाई की जा रही है वह नियमों के आधार पर हो रही है।

उन्होंने बताया कि बाजार में फिर से अतिक्रमण ना हो इसके लिए व्यापक योजना बनाई गई है, जिसके तहत रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में मैदान की फेंसिंग की जा रही है। मुख्य बाजार में विकास प्राधिकरण दुकानों के सौंदर्यीकरण करते हुए ऐसी योजना बनाई जा रही है, ताकि फिर से अतिक्रमण ना हो।

व्यापारी नेताओं का कहना है कि हर व्यापारी जिला प्रशासन के अभियान में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यापारी ने थोड़ा बहुत अपना सामान दुकान से बाहर सजा रखा है। वह भी केवल ग्राहक को आकर्षित करने के लिए रखा गया है, जो जिला प्रशासन के कहे अनुसार हटा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here