दस हजार की इनामी महिला फ्रॉड समेत दो गिरफ्तार

on

|

Two arrested including a fraud woman with reward of ten thousand

रुद्रपुर। Two arrested including a fraud woman with reward of ten thousand विदेश भेजने के नाम पर दिनेशपुर के युवक से 12.50 लाख की धोखाधड़ी करने में फरार चल रहे इनामी महिला समेत दो को पुलिस और एसओजी ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर ही 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वर्ष, 2019 में इंदिरा कालोनी रुद्रपुर निवासी सुखवंत सिंह, कुलविंदर कौर और हरगुन सिंह उर्फ रिंकल ने दिनेशपुर निवासी जसवंत सिंह पुत्र जागीर सिंह को विदेश भेजने के नाम पर 12.50 लाख की धोखाधड़ी की गई थी।

इस पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सुखवंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।जबकि कुलविंदर कौर और हरगुन सिंह तब से फरार चल रहे थे। इस पर पुलिस ने कुलविंदर कौर और हरगुन सिंह पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इस दौरान सूचना मिली कि दोनों इनामी पंजाब में है। जिसके बाद सीओ आपरेशन अनुषा बड़ोला, सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद की अगुवाई में एसओजी प्रभारी भारत सिंह और दिनेशपुर थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय पुलिस टीम के साथ गुरुवार को जालंधर पंजाब पहुंचे। जहां से पुलिस और एसओजी की टीम ने हरगुन सिंह और कुलविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दोनों इनामी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जरा इसे भी पढ़े

पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने इनामी सरगना सादिक मूसा व योगेश्वर राव को दबोचा
जमीनों पर कब्जा करने वाले भू माफियाओं पर होगी गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाई
लोगों के करोड़ों ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here