आजीविका मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

on

|

देहरादून। Two-day workshop organized under Livelihood Mission मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यूएसआरएलएम मनुज गोयल की अध्यक्षता में उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समस्त जनपदों के जिला मिशन प्रबंधक एवं जिला थिमेटिक एक्सपर्ट के साथ ऐन्यूअल एक्शन प्लान 2024-25 को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

इस दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना पर प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसके बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ने यूएसआरएलएम एवं रीप के बीच समन्वय पर चर्चा की। विशेष परियोजनाओं पर चर्चा के साथ ही इस कार्यशाला में आईएफसी क्लस्टर, एसवीईपी, एमआईएस, एमईडी, आर0सेटी0, लोकोस, लखपति दीदी, आजीविका रजिस्टर पर प्रस्तुतिकरण किया गया, जिस पर चर्चा के बाद जनपद अल्मोड़ा, चमोली एवं टिहरी गढ़वाल द्वारा संपादित कार्यों एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनुज गोयल द्वारा समस्त जनपदों से उपस्थित जिला मिशन प्रबंधक एवं जिला थिमेटिक एक्सपर्ट को योजनाओं को प्रगति को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने समस्त जिलों को नवाचार आधारित गतिविधियां संपादित करते हुए महिलाओं की आय में वृद्धि करते हुए लखपति दीदी बनाए जाने हेतु प्रयास किए जाने के सुझाव प्रदान किए।

इस हेतु REAP परियोजना से समन्वय स्थापित करते हुए सहयोग प्राप्त किए जाने हेतु भी सुझाव प्रदान किए गए। कार्यशाला में संयुक्त विकास आयुक्त नरेश कुमार, प्रदीप कुमार पाण्डेय अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा भी जनपदों को आवंटित लक्ष्यों एवं प्रगति पर चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here